ग्रह क्या है? What is planets ||knowledge point By Abhay Maurya

ग्रह क्या है? What is planets |knowledge point By Abhay Maurya 

 ग्रह (Planets)

Source: internet 


ग्रहों को उनकी विशेषताओं के आधार पर दो वर्गों में विभाजित किया जाता है (i) पार्थिव ग्रह (Terrestrial) पृथ्वी समान ग्रह-बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल और (ii) बृहस्पति सम्बन्धी ग्रह (Jovian or Jupiter like) बृहस्पति, शनि, अरुण, और वरुण, यम को उसकी दूरी और छोटे आकार के कारण, इन दोनों वर्गों में से किसी में भी सम्मिलित नहीं किया जाता है।

 सबसे बड़े पार्थिव ग्रह पृथ्वी का व्यास सबसे छोटे बृहस्पति सम्बन्धी (Jovian) ग्रह वरुण का एक चौथाई है, जबकि इसका द्रव्यमान (Mass) केवल 1/17 वरुण के द्रव्यमान के बराबर है। अतः बृहस्पति सम्बन्धी (Jovian) ग्रहों को विशालकाय माना जाता है। 

उनकी स्थिति के कारण भी बृहस्पति सम्बन्धी ग्रहों को बाह्य ग्रह कहा जाता है जबकि पार्थिव ग्रहों को अन्तस्थ ग्रह (Inner Planets) कहा जाता है। ग्रहों के दोनों वर्गों में उनके घनत्व, रचना और परिभ्रमण की दर में भिन्नता पाई जाती है।

 पार्थिव (पृथ्वी सम्बन्धी) ग्रहों का घनत्व जल के घनत्व से 5 गुना अधिक होता है; जबकि बृहस्पति सम्बन्धी ग्रहों का घनत्व जल के घनत्व का औसतन 1.5 गुना होता है।

 वास्तव में बाह्य ग्रहों में से एक शनि का घनत्व जल के घनत्व का 0.7 गुना ही है, जिसका अर्थ है कि यदि एक बहुत बड़ा महासागर हुआ होता तो शनि ग्रह उसमें तैरता हुआ होता। 
इसके अतिरिक्त, बृहस्पति सम्बन्धी (Jovian) ग्रहों पर वायुमण्डल घना (अधिकांश में हाइड्रोजन और हीलियम) रहता है। 

यदि तुलनात्मक दृष्टि से देखें तो पार्थिव ग्रहों पर वायुमण्डल अत्यन्त क्षीण पाया जाता है। एक ग्रह की वायुमण्डल को धारण करने की शक्ति उसके तापमान और द्रव्यमान पर निर्भर करती है। 

एक ग्रह से गैस के अणु (Molecules) वाष्पित हो सकते हैं, यदि यह उस गति जिसे पलायन गति (Escape Velocity) (पृथ्वी के लिए यह गति 11 किमी प्रति सेकण्ड है) कहते हैं, तक पहुँच जाती है। 

कोई भी पदार्थ, रॉकेट सहित इस गति से आकाश में पहुँच सकेगा, इससे पूर्व कि वह पृथ्वी को छोड़ेगा, बृहस्पति सम्बन्धी (Jovian) ग्रह उनके अधिक द्रव्यमान के कारण उनकी पलायन गति पार्थिव ग्रहों की तुलना में अधिक होती है। इसके परिणामस्वरूप इन ग्रहों से गैसों का वाष्पन अधिक कठिनाई से होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ